श्रीकृष्ण पर्व में सजेगी भक्ति, नृत्य और संगीत की त्रिवेणी, 4 सितंबर को राघौगढ़ होगा कृष्णमय
श्रीकृष्ण पाथेय न्यास, मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन गुना के सहयोग से 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जी मंदिर, राघौगढ़ में ‘श्रीकृष्ण पर्व’ का आयोजन किया जाएगा। शाम 7 बजे से होने वाले इस प्रदेश स्तरीय सांस्कृतिक आयोजन में भक्ति, नृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी।
कार्यक्रम में उज्जैन की हिना वासेन एवं साथी कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण केंद्रित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। नृत्य और अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं और भावों को मंच पर सजीव किया जाएगा।
वहीं उज्जैन के नितिन अखण्ड एवं साथी कलाकार भक्ति गायन की प्रस्तुति देंगे। कृष्ण भक्ति से ओतप्रोत मधुर गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं और कला प्रेमियों को आध्यात्मिक अनुभूति से जोड़ा जाएगा।
‘श्रीकृष्ण पर्व’ केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोक-आस्था, भक्ति और भारतीय कला परंपरा का उत्सव है। नृत्य, संगीत और भावाभिव्यक्ति के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के बहुआयामी व्यक्तित्व को जनमानस तक पहुंचाने का यह आयोजन संस्कृति और अध्यात्म के सुंदर संगम का साक्षी बनेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)