तत्परता और मानवीय संवेदना से बचाई गई मासूम की जान

Thursday, May 29, 2025 - 22:46
Updated: 1 year ago
0
तत्परता और मानवीय संवेदना से बचाई गई मासूम की जान

गुना (आरएनआई) आज गुरुवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे भगत सिंह चौक के पास एक तीन वर्षीय बालक को अचानक तेज बुखार के साथ झटके (फेब्राइल कन्वल्ज़न) आने लगे। बालक की गंभीर स्थिति को देखकर उसकी माता भी बेहोश हो गईं तथा परिजन रोने-चिल्लाने लगे। घटनास्थल पर संयोगवश उपस्थित सिविल सर्जन डॉ० वी. एस. रघुवंशी एवं सहायक प्रबंधक डॉ० सूरज सिंह ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तत्परता से मानवीय संवेदना का परिचय दिया। दोनों अधिकारियों ने तत्काल प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था करते हुए बालक के शरीर का तापमान नियंत्रित किया। कुछ ही मिनटों में बालक को होश आ गया और उसे आवश्यक दवाई देकर सामान्य स्थिति में लाया गया।  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिजन बालक को निजी चिकित्सक को दिखाने ले जा रहे थे, किंतु रास्ते में उसकी हालत अचानक बिगड़ गई।

सिविल सर्जन एवं सहायक प्रबंधक द्वारा दिखाई गई त्वरित प्रतिक्रिया, संवेदनशीलता एवं चिकित्सकीय दक्षता से एक मासूम की जान बच सकी, जो अत्यंत सराहनीय है। यह घटना न केवल चिकित्सकीय टीम की दक्षता को रेखांकित करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि जनहित और मानवीय मूल्यों के प्रति प्रशासनिक तंत्र सदैव सजग एवं सक्रिय है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User