124 साल की मिंता देवी कौन? जिनकी तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर विपक्ष ने संसद में मचाया हंगामा

बिहार में कथित मतदाता धोखाधड़ी और एसआईआर को लेकर विपक्ष का हमला तेज हो गया है। विपक्ष का दावा है कि मतदाता सूची में 124 साल की महिला मिंता देवी का नाम जोड़ा गया है। उनका आरोप है कि चुनाव आयोग की जल्दबाजी और लापरवाही के चलते यह गलती हुई है। 

Aug 12, 2025 - 15:12
 0  432
124 साल की मिंता देवी कौन? जिनकी तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर विपक्ष ने संसद में मचाया हंगामा

नई दिल्ली (आरएनआई) बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष का विरोध बढ़ता जा रहा है। मंगलावर को संसद के बाहर एक अनोखा विरोध देखने को मिला। इसमें कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेता एक टी-शर्ट में नजर आए। इस टी-शर्ट पर बड़े अक्षरों में लिखा था MINTA DEVI और एक महिला की तस्वीर भी लगी है। टी-शर्ट के पीछे लिखा था 124 नॉट आउट। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

मिंता देवी उन मतदाताओं में से एक हैं, जिन्हें कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कथित मतदाता धोखाधड़ी के मुद्दे पर प्रेजेंटेशन में शामिल किया गया था। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग की जल्दबाजी और लापरवाही के चलते 124 साल की एक महिला मिंता देवी का नाम पहली बार मतदाता सूची में शामिल किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार मिंता देवी की उम्र दुनिया की सबसे उम्रदरज महिला एथेल कैटरहम (115 साल) से भी नौ साल अधिक हैं। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने चुनाव आयोग पर कई सवाल उठाए हैं। 

अरजानीपुर गांव निवासी धनंजय कुमार सिंह की पत्नी मिंता देवी की वास्तविक उम्र केवल 35 साल है। यह गड़बड़ी ऑनलाइन फॉर्म भरने के दौरान हुई, जिसमें गलत प्रविष्टि के कारण उनकी उम्र 124 साल दर्ज हो गई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.