121 शालेय दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किये गये

Friday, March 13, 2026 - 16:18
0
121 शालेय दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किये गये

गुना(आरएनआई)राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा अभियान अंर्तगत कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में शासकीय शालाओं में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ तक के शालेय दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन जनपद शिक्षा केन्द्र गुना में किया गया। बी.ए.सी. मुकेश भट्ट द्वारा शिविर में आये दिव्यांग बच्चों एवं उनके अभिभावकों का स्वागत एवं शिविर के उद्देश्य के बारे में बताया। शिविर में 121 शालेय दिव्यांग बच्चो को सहायक उपकरण जिसमें 04 ट्राय साईकल, 24 व्हील चेयर, 04 रोलेटर, 04 सी.पी. चेयर, 60 टी.एल. एम.किट, 64 कान की मशीन, 01 ब्रेल किट, 08 एल्बो क्रच,06 ब्रेल किट का वितरण किया गया। एलिमको से अधिकृत सदस्यों में नीरज मौर्य जी ऑडियोलॉजिस्ट, दीपक कुमार जी द्वारा सहायक उपकरण के उपयोग एवं रखरखाव के बारे में बताया गया एवं लगा कर भी दिखाया। शिविर में साजिद मसूद कुरेशी सहायक परियोजना समन्वयक आई. ई. डी. द्वारा पंजीयन एवं उपकरण हेतु पात्र बच्चों की जानकारी ली गई तथा अभिभावकों से अनुरोध किया कि बच्चो को प्रदाय उपकरणों का नियमित उपयोग कराये तभी बच्चो को लाभ प्राप्त होगा कार्यक्रम का संचालन आनंद श्रीवास्तव एम आर सी द्वारा 4किया गया अशोक कुमार जोशी बी.आर.सी.सी. द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया शिविर में जनपद शिक्षा केंद्र के महेंद्र साहू, दीपक कुमार भार्गव,का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User