स्वच्छता का निरीक्षण एवं हनुमान चौराहे से नानाखेड़ी तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही

Sunday, October 12, 2025 - 19:02
Updated: 11 months ago
0
स्वच्छता का निरीक्षण एवं हनुमान चौराहे से नानाखेड़ी तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर के निर्देशानुसार एवं डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं प्र.सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री की के मार्गदर्शन में नगरपालिका की टीम द्वारा आज रविवार को स्वच्छता व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान हनुमान चौराहे से नानाखेड़ी तक सड़क पर अतिक्रमणकारियों को विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही  सड़क पर गिट्टी एवं भसुआ रखने वाले दुकानदारों को सड़क से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री एवं परियोजना अधिकारी, पीओडूडा संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में दो टीमों द्वारा प्रातः कैंट क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 34, 35 व 36 में स्वच्छता का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड प्रभारियों को त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए वार्डों के प्रत्येक के क्षेत्र में अच्छे से सफाई करने एवं तत्काल कचरा हटाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात दोनों अधिकारियों द्वारा हाट रोड पर फल विक्रेताओं के विरुद्ध चालानी कार्रवाही की गई। इस दौरान उन्हें भविष्य में सड़क पर व्यवसाय नहीं करने के निर्देश दिए अन्यथा उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाही करने की हिदायत दी। 

शहर के निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री खत्री एवं परियोजना अधिकारी श्री श्रीवास्तव द्वारा हनुमान चौराहे से नानाखेड़ी तक का निरीक्षण कर अतिक्रमण दस्ते को सड़क पर व्यवसाय कर रहे गिट्टी, भसुआ विक्रेता तथा कंबल, अलमारी विक्रेताओं को तत्काल सड़क खाली करने के निर्देश दिए एवं उनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गयी। चालानी कार्रवाही में लगभग 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया तथा 2500 रुपए के स्‍पॉट फाइन सड़क पर कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध किए गए हैं। 

कार्यवाही के दौरान प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी शिवराज सिंह सिकरवार, उपयंत्री नितिन चंदेल, विवेक श्रीवास्तव, शकील खान,अमित कुमार सहित अतिक्रमण दस्ता के कर्मचारी उपस्थित थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User