सीनियर फेलोशिप प्राप्त शोधार्थी अर्चना रंजन का उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, पटना में भ्रमण
(उमेश कुमार विप्लवी)
पटना (आरएनआई) वर्ष 2021-2022 के लिए भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय द्वारा "न्यू एरियाज, सब फील्ड – साइंटिफिक एंड टेक्नोलॉजी प्रिंसिपल्स ऑफ कंजर्वेशन" विषय क्षेत्र में सीनियर फेलोशिप से सम्मानित शोधार्थी श्रीमती अर्चना रंजन ने अपने शोधकार्य के अंतर्गत उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, पटना का शैक्षणिक भ्रमण किया।
इस अवसर पर संस्थान के क्यूरेटर द्वारा संस्थान में संरक्षित विभिन्न प्रकार की कसीदा कुर्तियों एवं अन्य संबंधित पारंपरिक हस्तशिल्प नमूनों उपलब्ध कराया गया तथा उनकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, तकनीकी प्रक्रिया एवं कलात्मक विशेषताओं पर विस्तृत चर्चा किया तथा सम्बद्ध जानकारी दी ।
श्रीमती अर्चना रंजन ने इस भ्रमण को अपने शोधकार्य के लिए अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणास्पद बताया। उन्होंने कसीदा शिल्प से जुड़े अपने पूर्व के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि यह अनुभव उनके शोध को गहराई एवं दिशा प्रदान करेगा।
उन्होंने हस्तशिल्प संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा पारंपरिक कसीदा शिल्प की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
संस्थान की ओर से उन्हें उनकी शोध यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।अर्चना रंजन का उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, पटना में भ्रमण
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



