सिंधिया के प्रयासों से शुरू हुई ग्वालियर-बेंगलुरु ट्रेन (11086/85) का शिवपुरी- अशोकनगर- गुना सहित कई स्टेशनों पर होगा ठहराव, ग्वालियर-गुना-बेंगलुरु ट्रेन के रूट की अफवाहों पर लगा विराम, हर शुक्रवार को ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए होगी रवाना

Saturday, May 31, 2025 - 15:12
Updated: 1 year ago
0
सिंधिया के प्रयासों से शुरू हुई ग्वालियर-बेंगलुरु ट्रेन (11086/85) का शिवपुरी- अशोकनगर- गुना सहित कई स्टेशनों पर होगा ठहराव, ग्वालियर-गुना-बेंगलुरु ट्रेन के रूट की अफवाहों पर लगा विराम, हर शुक्रवार को ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए होगी रवाना

ग्वालियर/भोपाल (आरएनआई) ग्वालियर-चंबल संभाग के लाखों युवाओं, नौकरीपेशा लोगों और यात्रियों को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों एवं लगातार की गई अनुशंसा के फलस्वरूप गुना से बेंगलुरु के लिए नई रेलगाड़ी के परिचालन को रेल मंत्रालय द्वारा मंज़ूरी दिए जाने के बाद कुछ भ्रामक खबरें सामने आ रही थीं, जिस पर कल रेलवे ने ट्रेन का टाइम टेबल और स्टॉपेज सहित लेटर जारी किया है। 

रेलवे द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार यह रेलगाड़ी गुना, शिवपुरी एवं अशोकनगर सहित ग्वालियर-चंबल अंचल के प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी, जिससे क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

हर शुक्रवार ग्वालियर से होगी रवाना, रविवार को पहुँचेगी बेंगलुरु
रेल मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार यह रेलगाड़ी हर शुक्रवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और रविवार को बेंगलुरु पहुंचेगी। इस मार्ग में ट्रेन का ठहराव शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, बीना, विदिशा और भोपाल स्टेशनों पर होगा।

अफवाहों पर लगा विराम: शिवपुरी और अशोकनगर में होगा ठहराव
पूर्व में यह भ्रामक जानकारी सामने आई थी कि उक्त ट्रेन ग्वालियर से सीधी गुना जाएगी और शिवपुरी एवं अशोकनगर में ठहराव नहीं होगा। रेलवे द्वारा जारी अधिकृत पत्र ने इन ग़लत अफवाहों का खंडन करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि उक्त सभी प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेन का नियमित ठहराव सुनिश्चित किया गया है।

सिंधिया कार्यालय ने X पर ग्वालियर-बेंगलुरु ट्रेन की समय सारणी सांझा कर दी जानकारी
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यालय ने सोशल  मीडिया X पर पोस्ट सांझा की है - केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से स्वीकृत ग्वालियर -बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन-11086/85, हर शुक्रवार ग्वालियर से रवाना होकर शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, बीना, विदिशा और भोपाल स्टेशनों पर ठहराव के साथ रविवार को बेंगलूरु पहुंचेगी। 

उक्त ट्रेन के इन स्टेशनों पर ठहराव से हमारी क्षेत्रीय जनता को सीधा, सहज और सुलभ लाभ मिलेगा।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User