सवर्ण आर्मी जिला गुना ने किया नगर पालिका सीएमओ मंजूषा खत्री का सम्मान एवं अभिनन्दन

Monday, December 22, 2025 - 22:37
Updated: 9 months ago
0
सवर्ण आर्मी जिला गुना ने किया नगर पालिका सीएमओ मंजूषा खत्री का सम्मान एवं अभिनन्दन

गुना (आरएनआई) सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने बताया कि सवर्ण आर्मी जिला गुना द्वारा नगर पालिका क्षेत्र गुना में सड़कों की खस्ता हाल एवं बड़े बड़े गड्ढों से नागरिकों को होने वाली परेशानी के संबंध में 11 नवंबर 2025 को नगर पालिका सीएमओ सुश्री मंजूषा खत्री साहिबा को एक ज्ञापन दिया था और इसमें सड़कों को गड्ढे को भरने के लिए मांग की गई थी।

 इस संदर्भ में नगर पालिका सीएमओ ने आश्वासन दिया था कि एक महीने के अंदर सड़कों के गड्ढे भर दिए जाएंगे एवं नागरिकों को हो रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

 जिला सवर्ण आर्मी गुना ने मांग की थी कि इन गड्ढे के कारण आये दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं दुर्घटना हो रही है 

लोगों को धूल के कारण सांस की बीमारियां हो रही है, स्कूल जाने वाले बच्चों को और बुजुर्गों को विशेष रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 21 दिसंबर 2025 को नगर पालिका ने गड्ढे भरना शुरू कर दिया है और सड़क पर डामरीकरण का काम शुरू हो गया। 

इसी संदर्भ में आज सवर्ण आर्मी की कार्यकारिणी के सदस्यों ने उपस्थित होकर नगर पालिका की सीएमओ का प्रशस्ति पत्र, भगवान पशुपतिनाथ की तस्वीर और फूल मालाओं से सम्मान कर आभार व्यक्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।

 इस अवसर पर निरंजन शर्मा, नित्यानंद शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, हरि कृष्ण शर्मा, मनीष भार्गव, डॉ अमित शर्मा, मनीष श्रीवास्तव एवं विक्रम सिंह तोमर उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User