शोक संवेदना के बीच ठहाके! दिग्विजय और जयवर्धन सिंह का वीडियो वायरल, सिसोदिया ने कहा — “संवेदना या नौटंकी?”

Oct 28, 2025 - 22:55
Oct 28, 2025 - 23:06
 0  513

गुना (आरएनआई)। गुना जिले के बमोरी विधानसभा क्षेत्र के गणेशपुरा गाँव में हुए विवाद में एक किसान की मौत के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों नेता मृतक के परिजनों से मिलने से पहले फूल मालाओं से स्वागत लेते और ठहाके लगाते दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो को साझा करते हुए पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने दोनों कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा —

“शोक संवेदना या सिर्फ़ नौटंकी?
गुना जिले के बमोरी क्षेत्र के गणेशपुरा में मृतक परिवार के यहाँ शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी और जयवर्धन सिंह जी।
लेकिन मृतक परिवार के पास पहुँचने से ठीक पहले फूल मालाओं से स्वागत और ज़ोरदार ठहाके!
अरे भई, ये कैसी संवेदना है?
शोक के माहौल में ये राजनीतिक चमक-दमक और हँसी-मज़ाक शोभा देता है क्या?”

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं। कई यूज़र्स ने इसे “संवेदना यात्रा में असंवेदनशीलता” करार दिया, तो कुछ ने कहा कि “राजनीति में दिखावा आम हो गया है।”

बताया जा रहा है कि दोनों नेता गुना जिले के गणेशपुरा गांव में उस किसान के परिवार से मिलने पहुंचे थे, जिसकी कुछ दिन पहले ज़मीनी विवाद में मौत हो गई थी।

हालांकि, कांग्रेस की ओर से इस वीडियो पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0