कटरा मस्जिद के पास बना वर्षों पुराना ब्लैक स्पॉट होगा खत्म, निगमायुक्त ने अतिक्रमण हटवाया

Tuesday, October 28, 2025 - 22:56
Updated: 12 months ago
0

सागर (आरएनआई) निगमायुक्त  राजकुमार खत्री ने मंगलवार को सुबह सुबह कटरा क्षेत्र में मस्जिद के आस-पास अतिक्रमण विरोधी मुहीम चलवाई। उन्होंने कटरा मस्जिद से राधा तिगड्डा मार्ग पर किलकारी हॉस्पिटल के सामने बना वर्षों पुराना ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर इसे समाप्त करने हेतु अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही समक्ष में खड़े होकर करायी। उक्त स्थल पर बना वर्षों पुराना ब्लैक स्पॉट समाप्त होने से यहां के रहवासियों को सुविधा होगी और सागर शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र का यह स्थल  स्वच्छता का प्रतीक बनेगा। उन्होंने यहां के ठेला व्यापारियों सहित अन्य अतिक्रमणकारीयों को समझाइस देते हुए कहा की सभी ठेला व फुटपाथ व्यापारियों द्वारा अपनी दुकाने निर्धारित रोड लाईन के अंदर ही लगाएं। उन्होंने निगमकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा की जो भी दुकानदार अतिक्रमण कर अव्यवस्था फैलता है उस पर कड़ी कार्यवाही करें सामग्री जब्त करने के साथ ही चालानी कार्यवाही करें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User