शिक्षा मंत्रालय की घोषणा, बोर्ड परीक्षा के दौरान रेस्टरूम ब्रेक और फ्री सैनिटरी पैड्स जरूरी, स्कूलों को एड्वाइजरी जारी

परीक्षा केंद्रों पर सैनिटरी  पैड्स और रेस्टरूम ब्रेक जरूरी, पिरियड्स हेल्थ और हाइजीन के लिए होंगे एजुकेशन प्रोग्राम

Saturday, June 15, 2024 - 12:31
Updated: 2 years ago
0
शिक्षा मंत्रालय की घोषणा, बोर्ड परीक्षा के दौरान रेस्टरूम ब्रेक और फ्री सैनिटरी पैड्स जरूरी, स्कूलों को एड्वाइजरी जारी

भोपाल (आरएनआई) शिक्षा मंत्रालय ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान पिरियड्स हाइजीन प्रबंधन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसका लाभ छात्राओं को होगा। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्राओं के स्वास्थ्य सम्मान और शैक्षणिक सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी स्कूलों को कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर काम करने की सलाह दी है। कुछ उपायों की घोषणा की गई है। इस संबंध में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने भी नोटिस जारी किया है। निर्देश शासकीय और सीबीएसई स्कूलों के साथ-साथ केन्द्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों पर भी लागू होते हैं।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए एड्वाइज़री के तहत बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर मुफ़्त सैनिटरी  पैड्स आसानी से उपलब्ध होंगे। ताकि जरूरत पड़ने पर छात्राएं आवश्यक स्वच्छता उत्पादों तक पहुँच सुनिश्चित कर सकें। इसके अलावा परीक्षा के बीच में रेस्ट रूम ब्रेक दिया जाएगा। ताकि मासिक धर्म की जरूरत को पूरा किया जा सके और परीक्षा के दौरान होने वाली असुविधा को हो सके। ऐसे में छात्राएं परीक्षा पर बेहतर तरीके से फोकस कर पायेंगी।

शिक्षा विभाग ने स्कूलों को एजुकेशनल प्रोग्राम आयोजित करने के निर्देश भी दिए हैं। जिससे छात्रों, शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों के बीच पिरियड्स हेल्थ और हाइजीन को लेकर जागरूकता  फैलाई जा सके।

परीक्षा के दौरान सेनेटरी उत्पादन मासिक धर्म स्वच्छता सुविधाओं तक सीमित पहुंच के कारण के छात्राओं के सामने कई चुनौतियाँ आती है। जिसे स्वीकार करते हुए शिक्षा विभाग ने यह फ़ैसला लिया है। सरकार के इस कदम छात्राओं के साथ पीरियड्स की जरूरत के संबंध में सम्मान पूर्वक व्यवहार होगा। छात्राएं परीक्षा में आत्मविश्वास से बैठ  पायेंगी और अपनी शैक्षणिक क्षमता हासिल करने के लिए सशक्त बना पायेंगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User