दो युवकों की पत्थर से कुचलकर हत्या, शीतला माता मंदिर रोड पर मिले शव

पत्थर से कुचले दो शव मिलने से फैली सनसनी, मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही पुलिस,

Saturday, June 15, 2024 - 12:32
Updated: 2 years ago
0
दो युवकों की पत्थर से कुचलकर हत्या, शीतला माता मंदिर रोड पर मिले शव

ग्वालियर (आरएनआई) ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर दो शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई, किसी राहगीर ने पुलिस को शवों की सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों की पड़ताल की, मृतकों में एक दिव्यांग भी है, दोनों की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है, खून से सने पत्थर भी शव के पास मिले हैं, पुलिस की फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई, मृतक अभी अज्ञात हैं।

ग्वालियर की कम्पू थाना पुलिस को किसी राहगीर में सूचना दी कि शीतला माता मंदिर रोड पर खून से लथपथ दो शव पड़े हुए हैं, सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, शवों एक चेहरे बुरी तरह कुचले हुए थे खून से सने पत्थर भी वहीं पड़े हुए थे जिससे समझ आता है कि आरोपी ने पत्थर से कुचलकर हत्या की है, आरोपियों की संख्या एक से अधिक भी हो सकती है।

पुलिस शवों की जाँच की तो उनके पास एक बैग मिला जिसमें उन्हें कपड़े मिले हालाँकि उसमें ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे मृतकों की पहचान हो सके, बैग नया जैसा है उसमें एक चार्जर मिला लेकिन मोबाइल नहीं मिला, पुलिस ने आसपास के गांवों में पहचान करने की कोशिश की है, पुलिस को लग रहा है कि ये राहगीर भी हो सकते हैं।

पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर शवों की पड़ताल कराई, शरीर पर निशान दिखाई दिए है गले पर कुछ निशान दिखाई दिए है जैसे पत्थर से कुचलने से पहले गला घोटा गया है, बहरहाल पुलिस के लिए शवों की शिनाख्त कर हत्यारों को गिरफ्तार करना और हत्या की वजह जानना चुनौतियाँ हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User