शिक्षा की अलख जगाने को राया में निकली 'स्कूल चलो अभियान' की भव्य रैली
उत्तर प्रदेश सरकार के 'स्कूल चलो अभियान' के अंतर्गत आज विकास खंड राया में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय विशाल रैली का भव्य शुभारंभ हुआ। प्राथमिक विद्यालय राया से शुरू हुई इस रैली को जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख राया श्री रन सिंह जी, बीडीओ राया श्री सतेन्द्र सिंह जी और चेयरमैन नगर पंचायत राया राजकुमार अग्रवाल जी द्वारा मशाल प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे, यही इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री बुद्धसेन जी के कुशल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में SRG श्री शिव कुमार जी और ARP राजीव कुमार शर्मा जी ने शिक्षकों और अभिभावकों को शत-प्रतिशत नामांकन के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्रीमती पूजा चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
रैली में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मुकेश अग्रवाल जी।
वरिष्ठ शिक्षक नेता देवेंद्र सारस्वत जी, वह अन्य सम्मानित पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मुरारी लाल जी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राया ब्लाक के अध्यक्ष हरीश चौधरी जी,श्रीमती विनीता चौधरी,अनुपम शर्मा , दुर्गेश चौधरी,गीता, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री अमित कुमार शर्मा, शिक्षा मित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष तेजवीर जी , संरक्षक पुष्पेंद्र सिंह ,महिला शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती पूनम गर्ग, शैलेंद्र परिहार, श्री हरीश, श्रीमती नीरज चाहर, श्रीमती राखी, श्रीमती विनीता यादव, श्रीमती कविता, श्रीमती मधुबाला, श्रीमती दुर्गेश यादव, श्रीमती मंजू विद्यार्थी, श्रीमती प्रियंका वर्मा, कुमारी राबिया, श्रीमती गीता,श्रीमती तमन्ना सोलंकी, श्री इमरान, प्रेमशंकर जी,श्रीमती राजकुमारी, श्रीमती हेमलता , श्रीमती नीलम इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)