विधान के अंतिम दिवस सैकड़ों लोगों ने एक साथ किया शांतिनाथ विधान, ब्रह्मचर्य धर्म के साथ हुआ दसलक्षण पर्व का सम्पन्न 

Sep 6, 2025 - 21:58
Sep 6, 2025 - 21:59
 0  108
विधान के अंतिम दिवस सैकड़ों लोगों ने एक साथ किया शांतिनाथ विधान, ब्रह्मचर्य धर्म के साथ हुआ दसलक्षण पर्व का सम्पन्न 

मुंगावली (आरएनआई) पिछले दस दिनों से जैन धर्म के दसलक्षण पर्व की धूमधाम चल रही थी और जैन श्रद्धालुओं द्वारा बड़े ही भक्ति भाव के साथ दस धर्मो का पालन कर रहे थे ब्रह्मचर्य धर्म के साथ दसलक्षण पर्व का समापन हो गया वही अंतिम दिवस नगर के बड़े मंदिर में सैकड़ों लोगों द्वारा एक साथ शांतिनाथ विधान किया ओर प्रभु आराधना की गई वही नगर में कई श्रद्धालु ऐसे भी है जिन्होंने इस बार 10 उपास तो किसी ने 5 उपास की साधना की गई, सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और श्रीजी का अभिषेक,शांतिधारा की गई वही 13 वे तीर्थंकर भगवान बासुपूज्य का मोक्ष कल्याणक भी बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया ओर उनकी पूजा कर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया,इसके अलावा अंतिम दिवस दोपहर में एक चल समारोह निकाला गया जो नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ मंदिरों में पहुंचा जहां श्रीजी अभिषेक,शांतिधारा की गई, इस चल समारोह में बड़ी संख्या में महिला,पुरुष,बच्चे शामिल हुए ओर सभी ने जिन मंदिरों की वंदना की वही कंजिया ग्राम में संभवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में सामूहिक रूप से अभिषेक,शांतिधारा ओर पूजन की क्रियाएं की जा रही है जिसमें नगर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर सभी क्रियाएं में शामिल हो रहे है,।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0