दैनिक जागरण डिजिटल की महिला मीडियाकर्मी वृंदा श्रीवास्तव ने उत्पीड़न से तंग आकर की आत्महत्या की कोशिश, वरिष्ठों पर लगाए गंभीर आरोप

Sep 7, 2025 - 00:51
 0  243
दैनिक जागरण डिजिटल की महिला मीडियाकर्मी वृंदा श्रीवास्तव ने उत्पीड़न से तंग आकर की आत्महत्या की कोशिश, वरिष्ठों पर लगाए गंभीर आरोप

नोएडा (आरएनआई) दैनिक जागरण के अपने वरिष्ठों से दुखी होकर वृंदा श्रीवास्तव नाम की महिला मीडियाकर्मी ने आत्महत्या की कोशिश की। एक वीडियो में वो अपनी सीनियर रूही परवेज और हर्षिता सक्सेना को जिम्मेदार ठहरा रही है।

वृंदा का कैलाश हॉस्पिटल सेक्टर सत्ताईस नोएडा में इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

दैनिक जागरण (डिजिटल) में कार्यरत वृंदा श्रीवास्तव ने कल अपने फ्लैट में सुसाइड करने की कोशिश की। पहले उसने एक लाइव वीडियो बनाया जिसमें उसने सुसाइड जैसा क़दम उठाने के लिए अपने पति के अलावा दैनिक जागरण की एसोसिएट एडिटर रूही परवेज़ और हर्षिता सक्सेना के मेन्टल टॉर्चर को ज़िम्मेदार ठहराया। वृंदा ने बताया कि कैसे उसको वीक ऑफ और शिफ्ट टाइमिंग को लेकर परेशान किया जाता था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.