वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आरिफ अकील का निधन, शोक की लहर, ऐसा रहा राजनैतिक सफर

Monday, July 29, 2024 - 12:46
Updated: 2 years ago
0
वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आरिफ अकील का निधन, शोक की लहर, ऐसा रहा राजनैतिक सफर

भोपाल (आरएनआई) मध्‍य प्रदेश के वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आरिफ अकील का निधन हो गया है।वे 72 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।उन्हें रविवार देर रात तबियत बिगड़ने पर राजधानी के अपोलो सेज अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।उनके निधन की खबर लगते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जताया शोक
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरिफ अकील के निधन पर दुख जताते हुए कहा हमें बेहद दुख है, मेरे दोस्त और भाई आरिफ अकील का आज निधन हो गया। युवक कांग्रेस से लेकर आज तक हमारा लगभग चालीस वर्षों का भाई समान पारिवारिक संबंध रहा। अल्लाह ताला से हम दुआ करते हैं, उन्हें जन्नत अता फरमाएं। एमपी कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक आरिफ अकील जी के निधन का दुःखद समाचार है।कांग्रेस परिवार दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है।“भावपूर्ण श्रद्धांजली”

ऐसा रहा आरिफ अकील का राजनैतिक सफर
आरिफ अकील 1990 में पहली बार भोपाल उत्‍तर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे, वे इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े थे। इसके बाद सन 1998 से लेकर 2018 तक आरिफ अकील लगातार जीतते रहे। वे राजधानी भोपाल की उत्तर विधानसभा से लगातार 6 बार विधायक रहे और कांग्रेस शासनकाल में दो बार मंत्री बने।आरिफ अकील कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे थे। उन्होंने अल्‍पसंख्‍यक वर्ग के कल्‍याण के लिए लगातार कार्य किए। खराब सेहत की वजह से आरिफ अकील ने साल 2023 में भोपाल उत्तर सीट से अपने बेटे को टिकल दिलवाया था। फिलहाल आरिफ के बेटे आतिफ अकील मौजूदा वक्त में भोपाल उत्तर से विधायक हैं।

अकील की कांग्रेस के धाकड़ नेताओं में गिनती होती थी।अकील ने अल्पसंख्यक कल्याण, जेल, खाद्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों का जिम्मा संभाला था। आरिफ अकील ने कई स्नातकोत्तर डिग्री के साथ विधि की पढ़ाई भी की थी। पिछली कांग्रेस सरकार में शामिल रहे विधायक मंत्रियों में सर्वाधिक डिग्रियां रखने वाले अकील ही थे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User