7 महीनों से नहीं हुआ 291 लाभार्थी बच्चों के 69 लाख 80 हजार रुपए का भुगतान, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह सामरसिंगा ने लिखा सिंधिया को पत्र

Monday, July 29, 2024 - 12:47
Updated: 2 years ago
0
7 महीनों से नहीं हुआ 291 लाभार्थी बच्चों के 69 लाख 80 हजार रुपए का भुगतान, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह सामरसिंगा ने लिखा सिंधिया को पत्र

गुना (आरएनआई) प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना के लाभार्थी बच्चों को 7 महीनों से भुगतान नहीं हुआ है। इस संबंध में केंद्रीयमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ध्यान आकर्षित कराते हुए जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह सामरसिंगा ने पत्र लिखा है और 291 लाभार्थी बच्चों की राशि का भुगतान कराने की मांग की है।

श्री सिंधिया को भेजे गए पत्र में जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह ने बताया कि मिशन वात्सल्य के तहत प्रदेश सरकार द्वारा स्पॉन्सरशिप एवं मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के अंतर्गत उन बच्चों को भरण-पोषण, शैक्षणिक गतिविधियों के लिए प्रतिमाह निर्धारित 4000 रुपए की राशि बैंक खातों में दी जाती है, जिनके माता-पिता अथवा पिता का निधन हो चुका है। मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के तहत जिले में 75 लाभार्थी हैं, जिन्हें वर्ष 2023 से अब तक (7 महीनों से) राशि नहीं दी गई है। इन बच्चों के करीब 13 लाख 88 हजार रुपए का भुगतान होना शेष है। इसी तरह स्पॉन्सरशिप योजना के 216 लाभार्थी बच्चों का 55 लाख 92 हजार रुपए बकाया है। कुल मिलाकर 291 लाभार्थी बच्चों की 69 लाख 80 हजार रुपए की राशि राज्य सरकार की ओर से अब तक भुगतान नहीं हो सकी है। इस संबंध में लगभग एक माह पहले महिला एवं बाल विकास विभाग गुना द्वारा विभाग के आयुक्त को जानकारी भी भेज दी है। इसी का उल्लेख करते हुए जिला पंचायत सदस्य ने सिंधिया से हस्तक्षेप करते हुए राज्य सरकार से राशि भुगतान कराने की मांग की है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User