योगी सरकार का बड़ा फैसला: अब हर जिले में होगा औषधि नियंत्रण अधिकारी, नकली दवाओं पर कसी जाएगी लगाम

Oct 25, 2025 - 10:38
 0  432
योगी सरकार का बड़ा फैसला: अब हर जिले में होगा औषधि नियंत्रण अधिकारी, नकली दवाओं पर कसी जाएगी लगाम

लखनऊ (आरएनआई): उत्तर प्रदेश में नकली और घटिया दवाओं की बिक्री पर नकेल कसने के लिए योगी सरकार ने सख्त कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में दवाओं की प्रभावी जांच के लिए हर जिले में जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी (DCO) का नया पद सृजित करने की मंजूरी दे दी है।

प्रदेश में आए दिन मिल रही नकली और गुणवत्ताहीन दवाओं को लेकर सरकार चिंतित है। वर्तमान में कई जिलों में औषधि निरीक्षक नहीं हैं, जबकि कुछ निरीक्षकों के पास दो-दो जिलों की जिम्मेदारी है। इससे जांच कार्य प्रभावित हो रहा था।

अब इस व्यवस्था में व्यापक बदलाव होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि विभाग का औषधि नियंत्रण संवर्ग पुनर्गठित किया जाए।

नए आदेश के तहत—
हर जिले में जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी की नियुक्ति होगी, जो जिले में दवा निरीक्षकों के कार्यों की निगरानी करेगा।

अब तक औषधि निरीक्षक जिलाधिकारी से संबद्ध रहते थे, लेकिन नई व्यवस्था में वे औषधि नियंत्रण अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे।

उपायुक्त (औषधि) के पद भी बढ़ाए जाएंगे। फिलहाल विभाग में यह पद केवल एक है।

विभाग में औषधि निरीक्षकों के 109 पदों में से 32 खाली हैं। अब इन पदों की संख्या दोगुनी की जाएगी।

संयुक्त आयुक्त (औषधि) के पद पर उप आयुक्तों को पदोन्नति दी जाएगी, जिसके लिए अर्हकारी सेवा नियमों में संशोधन किया जाएगा।

इस फैसले से प्रदेशभर में दवा जांच की प्रक्रिया तेज होगी और नकली एवं मिलावटी दवाओं के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।

सरकार का यह कदम आम जनता के स्वास्थ्य संरक्षण और औषधि गुणवत्ता नियंत्रण की दिशा में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.