यूपी में तेज हुआ मानसून, 60 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट
मंगलवार से अगले तीन-चार दिन प्रदेश के तराई इलाकों में भारी बारिश की परिस्थितियां बन रही हैं। इसके बाद 16 जुलाई को दक्षिणी और विंध्य क्षेत्र में भारी बारिश की उम्मीद है।
लखनऊ (आरएनआई) उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को प्रदेश के तीन चौथाई हिस्सों में कहीं मध्यम तो कहीं मूसलाधार बारिश देखने को मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में सोमवार को भारी मानसूनी बारिश के संकेत कम ही हैं।
मंगलवार से अगले तीन-चार दिन प्रदेश के तराई इलाकों में भारी बारिश की परिस्थितियां बन रही हैं। इसके बाद 16 जुलाई को दक्षिणी और विंध्य क्षेत्र में भारी बारिश की उम्मीद है। वहीं प्रदेश के दक्षिणी हिस्से, बुंदेलखंड और तराई के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। साथ ही 60 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
रविवार को बुंदेलखंड के ललितपुर में सर्वाधिक 163 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं बाराबंकी में 140 मिमी, कानपुर में 117.2 मिमी, बांदा में 110 मिमी, औरैया में 103 मिमी और प्रतापगढ़ में 94 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। वहीं वाराणसी, सहारनपुर, बरेली, पीलीभीत आदि इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार से अगले तीन-चार दिन तराई से शुरू हो कर दक्षिणी और विंध्य क्षेत्र में भारी मानसूनी बारिश शुरू होने के संकेत हैं। हालांकि इस दौरान प्रदेश बाकी हिस्सों में भी बादलों की आवाजाही और छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी।
गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



