मौसम का कहर: उत्तर भारत में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, किसानों की फसल पर संकट

Sunday, April 5, 2026 - 13:26
0
मौसम का कहर: उत्तर भारत में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, किसानों की फसल पर संकट

देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिसका सबसे ज्यादा असर उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी, तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं जनजीवन के साथ-साथ किसानों की फसलों के लिए भी खतरा बन सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवा में बने चक्रवाती परिसंचरण और सक्रिय जेट स्ट्रीम के कारण मौसम अस्थिर बना हुआ है। खासकर उत्तर-पश्चिमी इलाकों में इसका प्रभाव ज्यादा देखने को मिल रहा है, जहां भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पहाड़ी क्षेत्रों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 64.5 से 115.5 मिमी तक भारी वर्षा का अनुमान जताया गया है और यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश के चलते भूस्खलन जैसी घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।

मौसम के इस अचानक बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं और अन्य तैयार फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा मंडरा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है, ऐसे में लोगों और खासकर किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User