ईरान से सुरक्षित लौटे 345 भारतीय मछुआरे: आर्मेनिया की मदद से सफल रेस्क्यू, चेन्नई पहुंचे

Sunday, April 5, 2026 - 13:29
0
ईरान से सुरक्षित लौटे 345 भारतीय मछुआरे: आर्मेनिया की मदद से सफल रेस्क्यू, चेन्नई पहुंचे

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान में फंसे 345 भारतीय मछुआरों को सुरक्षित वतन वापस लाया गया है। भारत सरकार ने आर्मेनिया के सहयोग से इस बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। सभी मछुआरे शनिवार शाम चेन्नई एयरपोर्ट पर सुरक्षित पहुंच गए।

इस पूरे अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आर्मेनिया सरकार और वहां के विदेश मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात में आर्मेनिया द्वारा दिया गया सहयोग सराहनीय है।

सरकारी जानकारी के अनुसार, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच अब तक 1500 से अधिक भारतीय नागरिकों को आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। भारत सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे भी ऐसे कदम उठाने के लिए तैयार है।

इसी बीच अबू धाबी में एक मिसाइल हमले के मलबे से 5 भारतीय नागरिक घायल होने की भी खबर सामने आई है। राहत की बात यह है कि इनमें से 4 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि एक का इलाज जारी है। भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User