मुजफ्फरपुर में एक किशोरी का डेड बॉडी बरामद, हत्या की आशंका

Thursday, May 29, 2025 - 16:34
Updated: 1 year ago
0

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) बिहार के मुजफ्फरपुर से फिर एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है, जहा सुबह सुबह कुढ़नी थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी का शव मिला, शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगो की भारी भीड़ उमर परि. बताया गया की मृतका किशोरी अपने नानी के घर आई हुई थी. जिसका डेड बॉडी संदिग्ध परिस्थिति में मिला है. वही घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. लोगो के बीच कई तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है. इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच पड़ताल में जुट गई.

पूरा मामला कुढ़नी थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जहा एक सुनसान जगह पर आज सुबह लोगो की नजर एक 15 वर्षीय नाबालिग युवती के डेड बॉडी पर पड़ी. जिसके बाद देखते ही देखते यह खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई. इधर परिजनों के बीच चीख पुकार मची हुई है.

एसडीपीओ पश्चिमी 2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया की नहर के पास एक नाबालिक किशोरी का शव पाया गया है, उन्होंने बताया की देखने से प्रतीत होता है की दम घोट कर की हत्या की गई है, हालाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा की घटना कैसे हुई है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

बता दें की महज तीन दिन पूर्व ही कुढ़नी क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिक किशोरी के साथ हैवानियत का मामला अभी शांत भी नही हुआ की फिर एक नाबालिक किशोरी का डेड बॉडी बरामद किया गया.

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User