गायघाट में खरीफ़ महाअभियान का अयोजन, किसानों को दी गई जानकारी

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) गुरुवार को जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत प्रखंड सभागार में कृषि विभाग द्वारा खरीफ़ महाअभियान" का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गायघाट, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, कृषि वैज्ञानिक गोंखुलेश झा, अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे इसकी अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने की.
प्रखंड के कृषि विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, कृषि सलाहकार समन्वयक, लेखापाल, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही प्रगतिशील किसान एवं अनेक अन्य किसान भाई-बहनों की सक्रिय भागीदारी रही.
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:
खरीफ सीजन में की जाने वाली खेती की विस्तृत जानकारी
मिट्टी जांच फसल बुवाई से भंडारण तक की जानकारी.
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियाँ व समाधान. कृषि यंत्रीकरण योजना. जीरो टिलेज विधि से धान की खेती, वर्मी कंपोस्ट यूनिट की स्थापना, फार्म रजिस्ट्री की प्रक्रिया, "बिहार कृषि मोबाइल एप" के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने की सुविधा.
इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जागरूक करना और उन्हें नवीनतम कृषि तकनीकों से अवगत कराना था.
मौके पर किसान सलाहकार सुनील कुमार ओमप्रकाश कंचन संजीव कुमार ब्रजकिशोर प्रसाद विनोद कुमार श्याम किशोर दीपक कुमार वीरेंद्र कुमार गौरव कुमार संजय पासवान कन्हैया कुमार विमलेश साहनी राजेश कुमार परशुराम कुमार नरेश कुमार के साथ-सा द सेंकरो किसान उपस्थित थे.
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






