मुजफ्फरपुर पुलिस पर युवक की बेहरमी से पिटाई का आरोप
पूर्व मंत्री पीड़ित से मिलने पहुंचे, कहा...
मुजफ्फरपुर (आरएनआई) जिले के कांटी थाना क्षेत्र के नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 16 स्थित कांटी पुराना चौक के समीप बीते दिन रविवार को कांटी पुलिस द्वारा सूरज कुमार को बेहरमी से पिटाई करने की मामला अब काफी तूल पकड़ लिया है. राज्य के पूर्व मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता ई. अजीत कुमार ने पीड़ित युवक सूरज कुमार से उनके घर पहुंच कर मुलाकात किया एवं पूरे घटनाक्रम की जानकारी लिया। पीड़ित युवक सूरज कुमार ने पूर्व मंत्री अजीत कुमार को बताया कि बीते दिन रविवार को कांटी पुलिस उनके घर में प्रवेश कर गए थे और पूछताछ करने पर पुलिस ने पिटाई की एवं उनके परिवार के अन्य परिजनों से भी बदतमीजी किया.
मामले के जानकारी के बाद काफी गंभीरता से लेते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने मौके से ही ग्रामीण एसपी विद्यासागर, डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी, कांटी थानेदार रामनाथ प्रसाद से दूरभाष पर बात कर इस घटना में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करवाने की बात कहे। श्री कुमार ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि इस घटना में जो भी पुलिस पदाधिकारी शामिल है उन पर हर हाल में कारवाई तय है एवं वे मंगलवार को डीआईजी, एसएससी से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देंगे एवं दोषी पुलिस पदाधिकारी पर शीघ्र कड़ी कार्रवाई करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिसिया जुल्म के खिलाफ आवाज पुरजोर ढंग से उठाई जाएगी साथ ही कहा कि पुलिस के इस कारनामे से शासन व प्रशासन की साख पर काफी असर पड़ी है.
इस मौके पर नगर परिषद कांटी के उपसभापति अजय कुमार गुप्ता , अधिवक्ता मनीष कुमार उर्फ विनोद ठाकुर समेत विकास कुमार, शिवम कुमार , श्याम कुमार समेत कई मौजूद थे.
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



