महिला सशक्तिकरण पर रेडक्रॉस भवन में कार्यशाला व सम्मान समारोह, समाजसेवी महिलाओं का हुआ सम्मान

Sunday, March 8, 2026 - 19:43
Updated: 8 months ago
0
महिला सशक्तिकरण पर रेडक्रॉस भवन में कार्यशाला व सम्मान समारोह, समाजसेवी महिलाओं का हुआ सम्मान

गुना  (आरएनआई) ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ 08 मार्च के अवसर पर आज भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी गुना प्रबंध समिति द्वारा रेडक्रॉस भवन में महिला जागरूकता कार्यशाला एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तात्या टोपे यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ. किशन यादव ने की तथा गिरराज अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर, श्रीमती अनुसुइया रघुवंशी, अंजना सिंघल (मल्टीपल गवर्नर लायंस क्लब) सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि गुना जिला गुलाब उत्पादन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है और पॉलीहाउस के माध्यम से हो रही गुलाब की खेती जिले के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में भी जिले की एक बेटी ने सफलता प्राप्त कर गुना का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि शासन की अधिकांश योजनाएं महिलाओं के सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर संचालित की जा रही हैं। इस दौरान उन्होंने ‘जिज्जी की पंचायत’ में आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों की भी सराहना की। कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्‍टर कन्‍याल द्वारा पुष्‍पवर्षा कर उपस्थित महिलाओं का सम्‍मान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलगुरु डॉ. किशन यादव ने कहा कि सशक्त महिला ही समृद्ध समाज और प्रदेश की पहचान है। उन्होंने कहा कि बेटियां दो कुलों की धरोहर होती हैं, इसलिए उनके शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। 

कार्यक्रम में श्रीमती अनुसुइया रघुवंशी ने भी महिला सशक्तिकरण के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान डॉ. सतीश राजपूत को उपचार में उल्‍लेखनीय कार्य के लिए सम्‍मानित किया गया। इस अवसर पर जिले एवं नगर की समाजसेवी महिलाओं के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, महिला चिकित्सक तथा सफाई कर्मी महिलाओं को समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम का मंच संचालन रेडक्रॉस सचिव डॉ. रामवीर सिंह रघुवंशी ने किया तथा आभार डॉ. आर.एस. भाटी (मनोचिकित्सक) द्वारा व्यक्त किया गया। इस दौरान चंद्रेश जैन, रमेश मालवीय,प्रदीप जैन, डॉ. भूपेन्द्र धाकरे, विकास सोनी,रोहित सुमन, संगीता भाटी, डॉ. एल.के. शर्मा,आशीष मंगल, काशीराम औरैया, डॉ. पुरुषोत्तम बुनकर सहित रेडक्रॉस प्रबंध समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User