मलेरिया/डेंगू रोकथाम के लिए आयुष विभाग द्वारा कलेक्‍ट्रेट कार्यालय में किया गया शिविर का आयोजन

Sep 17, 2024 - 21:08
Sep 17, 2024 - 21:09
 0  864
मलेरिया/डेंगू रोकथाम के लिए आयुष विभाग द्वारा कलेक्‍ट्रेट कार्यालय में किया गया शिविर का आयोजन

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ.सतेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ.जी. के. धाकड़ के मार्गदर्शन मे आयुष विभाग द्वारा आज जिला कलेक्ट्रेट परिसर में डेंगू एवं मलेरिया से बचाव हेतु निःशुल्क जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया।

जिसमें लगभग 250 परिवार को मलेरिया और डेंगू से बचाव हेतु प्रतिरोधक औषधि, एपिटोरियम पर्फ, एवं मलेरिया आफ 200 का वितरण किया, साथ ही  विभागीय स्टाफ व जनसुनवाई में आये 114 लोगों को निःशुल्क औषधि वितरण की गई। शिविर में आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारी एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा सेवाएं प्रदान की गई।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0