आजीविका मिशन के तहत स्‍वनिधि समृद्धि योजना में नपा गुना को प्रदेश में द्वित्‍तीय स्‍थान प्राप्‍त होने पर किया गया पुरस्‍कृत

नगर पालिका अधिकारी तेज सिंह द्वारा भोपाल जाकर किया पुरूस्‍कार प्राप्‍त। 

Sep 17, 2024 - 21:26
Sep 17, 2024 - 21:26
 0  567
आजीविका मिशन के तहत स्‍वनिधि समृद्धि योजना में नपा गुना को प्रदेश में द्वित्‍तीय स्‍थान प्राप्‍त होने पर किया गया पुरस्‍कृत

गुना (आरएनआई) राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन मिशन (NULM) द्वारा शहर के गरीबों के कल्याण के लिए स्व निधि से समृद्धि योजना का अक्षरश: पालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना काल में बेरोजगार हुए गरीबों के कल्याण के लिए स्वनिधि योजना प्रारंभ की गई थी, जिसका गुना नगर पालिका द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया गया था। गरीब कल्याण के लिए ₹10000 का ऋण बिना ब्याज के प्रदान किया गया था, जिसे गरीबो ने वापस किया उन्हें ₹ 20000 मिला, उसे जमा करने के पश्चात उनके गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए 50000 ₹ तक का ऋण प्रदान किया गया ।
 
इस योजना का नगर पालिका गुना क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुआ जिसका लाभ आज मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय एवं मंत्री लखन पटेल, भोपाल नगर निगम महापौर श्रीमती मालती राय, प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई,आयुक्त भरत यादव द्वारा भोपाल के मिंटो हॉल में स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की एक लाख से 10 लाख जनसंख्या वाले नगरीय निकायों में गुना नगर पालिका को द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी तेजसिंह यादव ने पुरस्कार प्राप्त किया।


Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0