कलेक्‍टर द्वारा प्रशासनिक सेवा संवर्ग के अधिकारियों एवं डिप्‍टी कलेक्‍टर के मध्‍य किया कार्य विभाजन

विकास आनंद को एसडीएम राघौगढ और महेश बमन्‍हा को एसडीएम आरोन की दी गयी जिम्‍मेदारी। 

Sep 17, 2024 - 21:04
Sep 17, 2024 - 21:04
 0  2.2k
कलेक्‍टर द्वारा प्रशासनिक सेवा संवर्ग के अधिकारियों एवं डिप्‍टी कलेक्‍टर के मध्‍य किया कार्य विभाजन

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा जारी आदेशनुसार प्रशासनिक सेवा संवर्ग के अधिकारियों एवं डिप्‍टी कलेक्‍टर के मध्‍य कार्य विभाजन किया गया है। जिसके तहत अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, संजीव खेमरिया संयुक्‍त कलेक्‍टर एवं श्रीमति जिया फातिमा डिप्‍टी कलेक्‍टर को विभिन्‍न शाखाओं के कार्यो की जिम्‍मेदारी दी गयी हैं। तथा अधिकारियों की अनुपस्थित एवं अवकाश अवधि के लिये विभिन्‍न अधिकरी नियुक्‍त किये गये हैं ।

इसी प्रकार विकास आनंद को आरोन से मुक्‍त कर एसडीएम राघौगढ और महेश बमन्‍हा संयुक्त कलेक्‍टर को कलेक्‍टर कार्यालय गुना के  कार्य के साथ-साथ एसडीएम आरोन के रूप में नियुक्‍त किया गया है ।


Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0