मध्य प्रदेश मंत्री प्रह्लाद पटेल के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रह्लाद पटेल की दिवंगत माताजी को दी श्रद्धांजलि

Oct 9, 2025 - 22:39
Oct 9, 2025 - 22:44
 0  108
मध्य प्रदेश मंत्री प्रह्लाद पटेल के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रह्लाद पटेल की दिवंगत माताजी को दी श्रद्धांजलि

जबलपुर (आरएनआई) केंद्रीय संचार तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज जबलपुर पहुंचे। जबलपुर दौरे पर पहुंचकर उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार में  पंचायत राज , ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के गोटेगांव स्थित निवास पर पहुंचकर उनकी पूज्य माता जी के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

सिंधिया ने दिवंगत माताजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य माताजी जैसे व्यक्तित्व अपने संस्कारों, स्नेह और मूल्यों से अनेक पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0