छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड के विरोध में राघौगढ़ में कैंडल मार्च, कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला
गुना (आरएनआई) गुना जिले के राघौगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में छिंदवाड़ा में जहरीली कफ सिरप से 23 मासूम बच्चों की मौत के विरोध में आज कैंडल मार्च निकाला गया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह घटना प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती है और सरकार की संवेदनहीनता को उजागर करती है। सरकारी अस्पतालों में बच्चों को जो दवाइयाँ दी गईं, वो दवाई नहीं, ज़हर थीं।
नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री व उपमुख्यमंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उनमें जरा भी जिम्मेदारी का भाव होता, तो अब तक इस्तीफा दे देते।
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि जब तक दोषियों पर सख़्त कार्रवाई नहीं होती और पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलता, पार्टी जनता की आवाज़ बनकर सड़कों पर संघर्ष जारी रखेगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



