राजस्थान से डोडाचूरा तस्करी करते दो सौदागर गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़ा 5 किलो नशा

Oct 9, 2025 - 22:41
Oct 9, 2025 - 22:44
 0  81

गुना (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं, कारोबारियों, तस्करों आदि पर सतत निगाहें रखते हुए जिनके विरूद्ध एक अभियान के रूप में कार्यवाहियां के तहत जिले के फतेहगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जयनारायण शर्मा और उनकी टीम द्वारा बीती शाम नशे के विरूद्ध एक और कार्यवाही करते हुए राजस्‍थान तरफ से बाईक पर डोडाचूरा तस्‍करी करते हुए नशे के दो सौदागर गिरफ्तार किये गये हैं।

गत् 8 अक्‍टूबर की शाम जिले के फतेहगढ़ थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा फतेहगढ़-छबड़ा रोड़ पर हमीरपुर गांव की नर्सरी के पास वाहन चैकिंग की जा रही थी, इस दौरान राजस्‍थान के छबड़ा तरफ से एक होण्‍डा साइन मोटर सायकिल क्रमांक MP08 MT 2713 पर दो व्‍यक्तियों के आते दिखाई देने पर पुलिस द्वारा उन्‍हें रोकने का इशारा किया तो मोटर सायकिल का चालक एकदम गाड़ी रोककर बापस घुमाने लगा, जिसके पुलिस को देखकर इस तरह बापस घूमने से जिनके संदिग्‍ध लगने पर पुलिस फोर्स द्वारा दौड़ लगाकर उन्‍हें रोक लिया गया, जिन्‍होंने पूछताछ पर अपने नाम 1-रविन्‍द्र सिंह पुत्र राजाराम सिंह तोमर उम्र 41 साल निवासी गुलाबगंज आरोन एवं 2-सुखबिन्‍दर सिंह पुत्र परमजीत सिंह सिख उम्र 60 साल निवासी अमृतसर पंजाब हाल शेरे पंजाब ढाबा ग्राम बीलाबावड़ी के होना बताये एवं जिनकी विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास रहे प्‍लास्टिक के एक कट्टे से अवैध मादक पदार्थ 05 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ । इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपियों से बरामद डोडाचूरा कीमती 50 हजार रूपये और इसकी तस्‍करी में प्रयुक्‍त मोटर सायकिल कीमती 50,000/-रूपये सहित कुल कीमती 01 लाख रूपये का मशरूका विधिवत जप्‍त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और जिनके विरुद्ध फतेहगढ़ थाने में अप.क्र. 253/25 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । आरोपियों के डोडाचूरा तस्‍करी के अन्‍य स्‍त्रोतों के संबंध में पुलिस द्वारा अभी और जांच की जा रही है ।

नशे के विरूद्ध फतेहगढ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जयनारायण शर्मा, सउनि अनिल कदम, सउनि सिंह दिलीप रघुवंशी, सउनि रामगोपाल सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक विकाश भार्गव, प्रधान आरक्षक सिरनाम सिंह, आरक्षक हरिओम परमार, आरक्षक विवेक कुशवाह, आरक्षक पवन शर्मा, आरक्षक कुलदीप धाकड़, आरक्षक दिव्‍यांश भार्गव, आरक्षक महेश चौरसिया, आरक्षक अरविंद सिकरवार एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0