मध्यप्रदेश में बेखौफ हुए बदमाश, तलवार दिखाकर छात्राओं के साथ की छेड़खानी, CCTV में कैद हुई घटना

Jul 26, 2024 - 22:37
Jul 26, 2024 - 22:37
 0  621
मध्यप्रदेश में बेखौफ हुए बदमाश, तलवार दिखाकर छात्राओं के साथ की छेड़खानी, CCTV में कैद हुई घटना

सीहोर (आरएनआई) मध्य प्रदेश में अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्हें कानून का कोई डर नहीं रहा है। बेखौफ बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो किसी भी आपराधिक वारदातों को करने से चूक नहीं रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सीहोर जिले से सामने आ रहा है। जहां बदमाशों ने स्कूल में जाकर सरेआम तलवार का खौफ दिखाकर छात्राओं के साथ छेड़खानी की है। इस घटना के बाद छात्राओं में दहशत है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, यह पूरा मामला श्यामपुर थाना क्षेत्र का है। जहां बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश ने पीएम श्री गवर्नमेंट स्कूल में खुलेआम तलवार ले जाकर छात्राओं से छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर दोनों बदमाशों ने छात्रों को तलवार दिखाकर धमकी भी दी। इस घटना के बाद स्कूल के छात्र-छात्राएं सदमे में है और काफी डरे सहमे हुए हैं।

इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में साफतौर से देखा जा सकता है, कि दो अज्ञात बदमाश सरेआम अपनी बाइक पर तलवार लेकर स्कूल में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इस में बदमाशों का नाम सोहेल और सौरभ बताया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0