श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल का बयान,श्रमिकों के हित में हर पांच साल में वेज रिवीजन की व्यवस्था की जायेगी

Jul 26, 2024 - 22:38
Jul 26, 2024 - 22:39
 0  243
श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल का बयान,श्रमिकों के हित में हर पांच साल में वेज रिवीजन की व्यवस्था की जायेगी

भोपाल (आरएनआई) मध्य प्रदेश के श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि श्रमिकों के हित में प्रत्येक 5 वर्ष में वेज रिवीजन की व्यवस्था की जायेगी। वे भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों से मजदूरों के कल्याण से जुड़े मुददों पर चर्चा कर रहे थे। संघ ने श्रम मंत्री को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।

मजदूरों के हित में काम करने के लिये संवेदना और समझ दोनों की जरूरत
प्रह्लाद पटेल ने कहा कि मजदूरों के स्वास्थ्य और कौशल विकास, उनके बच्चों की शिक्षा और कौशल विकास पर केन्द्र और राज्य सरकार ध्यान दे रही है। श्रमिकों की दुर्घटना और बीमारी में केन्द्र और राज्य ने मजदूर बंधुओं की भरपूर मदद की है। श्रमिकों को पी.एफ. का यूनिक आईडेंटिटी कार्ड देने का काम देश में पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हुआ है। पटेल ने कहा कि मजदूरों के हित में काम करने के लिये संवेदना और समझ दोनों की जरूरत होती है। प्रदेश में संबल योजना हो या निर्माण श्रमिकों की मदद हो सरकार श्रमिकों और उनके परिवारजनों के साथ है।

इन मजदूर नेताओं ने की मुलाकात, ज्ञापन सौंपा 
भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल में संजय सिंह प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप गुर्जर प्रदेश महामंत्री, निरंजन कुमार संगठन मंत्री तथा अरविंद मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष शामिल थे। संघ की ओर से मजदूरों के हित में श्रम मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधि मंडल में कमलेश पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष, मेघा दुबे, राजन नायर, प्रदेश मंत्री, दीपक गुप्ता, कार्यालय मंत्री,  उमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष तथा हरेन्द्र सिंह चंदेल भी चर्चा में शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0