मधेपुर प्रखंड के कोशी क्षेत्र में और काम करने की जरूरत: आलम
हिमांशु पत्रकार
मधुबनी (आरएनआई)।बिहार में मधेपुर प्रखंड के कोशी क्षेत्र में विकास के कई कार्य हुए हैं।आज पहले की तरह बदहाली नहीं है।गांवों में सड़कें,पानी,बिजली आदि सुविधाएं है,मगर कई क्षेत्रों में और कार्य करने की जरूरत है।
यह बात महपतिया पंचायत के निवासी समाजसेवी मो.महमूद आलम ने गत दिनों एक इंटरव्यू के दौरान कही।उन्होंने कहा कि आज भेजा से बकौर तक देश का सर्वाधिक लंबा पुल बन गया है।इसकी कल्पना हमलोग सपने में नहीं करते थे।
मो.आलम ने कहा कि इलाके के एक चचरी पुल को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होती रहती है।वहां पक्का पुल बनना चाहिए। इसके साथ ही इलाके में एक बड़े अस्पताल एवं एक बड़े डाकघर की जरूरत है।
समाजसेवी ने कहा कि यहां का विकास डॉ.मिश्रा एवं नीतीश के शासन में क्रमबद्ध हुआ।पहले हालत बहुत खराब थी। उन्होंने कहा कि लालू -राबड़ी राज में विकास की कोई बात नहीं थी।
नीतीश कुमार के बिहार छोड़ने के संबंध में पूछे जाने पर मो. आलम ने कहा कि वह दिल्ली जा रहे हैं। इसमें कोई बात नहीं।मगर लोगों की अपेक्षा है, कि वह वहां से भी बिहार के बारे में सोचते रहें।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर बिहार में भाजपा की सरकार बनती है,तो उससे लोगों खासकर अल्पसंख्यकों को कोई परेशानी नहीं होगी। एल.एस.
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)