मथुरा में चांदी कारोबारी की लूट के बाद हत्या, घर में मिला शव
मथुरा (आरएनआई) मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में चांदी कारोबारी की लूट के बाद हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लाल दरवाजा चौकी के समीप रहने वाले सतीश चंद्र गर्ग का शव उनके घर में मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाश लूट की नीयत से घर में घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
रविवार सुबह काफी देर तक घर में कोई गतिविधि न होने पर मकान में रहने वाले किरायेदारों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पांच विशेष टीमें गठित की गई हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार सतीश चंद्र गर्ग चांदी की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। पत्नी के निधन के बाद वे मकान में अकेले रहते थे, जबकि उनके तीन बेटे बाहर रहते हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)