मकर संक्रांति उत्सव: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में श्रद्धा और उत्साह का आयोजन

Jan 14, 2026 - 16:34
 0  405
मकर संक्रांति उत्सव: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में श्रद्धा और उत्साह का आयोजन

बागबाहरा, महासमुंद (आरएनआई) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा द्वारा मकर संक्रांति उत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया, जिसमें महासमुंद जिला पर्यावरण प्रमुख नंदूराम निर्मलकर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवा ध्वज वंदन, संघ प्रार्थना और सामूहिक गीत के साथ हुई, तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने व्यायामयोग, गणक्रम और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज‑जीवन में अनुशासन और संगठन के महत्व को प्रदर्शित किया। 

निर्मलकर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मनाए जाने वाले छह प्रमुख उत्सवों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि ये उत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हिन्दू समाज के संगठन, आत्मसम्मान, कृतज्ञता, बंधुत्व और राष्ट्रभाव को सुदृढ़ करने के सांस्कृतिक अवसर हैं। 

उन्होंने सभी सनातनियों से आह्वान किया कि वे व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर, जाति‑प्रांतीय संकुचन से ऊपर उठकर “हिन्दवः सोदराः सर्वे, न हिन्दू पतितो भवेत्” की भावना के साथ एकजुट हों।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.