मकर संक्रांति पर रानीपुर कायस्थ गांव में वरिष्ठ नागरिक सम्मान कम्बल वितरण समारोह आयोजित

Wednesday, January 14, 2026 - 16:32
Updated: 8 months ago
0
मकर संक्रांति पर रानीपुर कायस्थ गांव में वरिष्ठ नागरिक सम्मान कम्बल वितरण समारोह आयोजित

सुलतानपुर (आरएनआई) आज मकरसंक्रांति के अवसर पर कादीपुर के रानीपुर कायस्थ ग्राम पंचायत में स्व जयप्रकाश श्रीवास्तव की पुण्य स्मृति में गरीब निराश्रित लोगों को कम्बल वितरण एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह ग्राम पंचायत अध्यक्ष व ग्राम प्रधान अनीता श्रीवास्तव,अंकित श्रीवास्तव आंसू,अमित श्रीवास्तव वीरू के संयोजन में आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत रानीपुर कायस्थ के वरिष्ठ नागरिक शिवकुमार लाल श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी ग्राम पंचायत के प्रधान व उनके पुत्रों ने अपने पिता की याद में बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। प्रधान प्रतिनिधि अंकित श्रीवास्तव आंसू ने कार्यक्रम को लेकर बताया कि पूज्य पिता जी की स्मृति में गरीब निराश्रित जरुरतमंद लोगों को इस भीषण ठंड में राहत देने का हमलोगों ने एक छोटा सा प्रयास किया है। वरिष्ठ नागरिक सम्मान में प्रेमचंद श्रीवास्तव,अशोक कुमार श्रीवास्तव, माता प्रसाद श्रीवास्तव, महेश मिश्र,सभाजीत मिश्र, मोहम्मद अजीज, यज्ञनारायण मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोगों को शाल भेंट कर सम्मानित किया। छोटे छोटे बच्चों को पतंग बांटा गया तो वहीं लगभग 100 लोगों को कम्बल वितरित किया गया।इस मौके पर विकास मिश्रा गोली,राजा, राहुल श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User