भुजरिया तालाब पर 7 मई को गूंजेगी शहनाई, जरूरतमंद कन्याओं के लिए आयोजित होगा नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन

Wednesday, April 15, 2026 - 11:36
Updated: 4 months ago
0
भुजरिया तालाब पर 7 मई को गूंजेगी शहनाई, जरूरतमंद कन्याओं के लिए आयोजित होगा नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन

गुना (आरएनआई) के ऐतिहासिक भुजरिया तालाब स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में आगामी अक्षय तृतीया के समीप 7 मई को भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों और रूपरेखा को लेकर मंदिर परिसर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान महंत राघवेंद्र दास महाराज ने महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज की गरीब और जरूरतमंद कन्याओं का विवाह पूरी भव्यता और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराना है।

महंत राघवेंद्र दास महाराज ने स्पष्ट किया कि यह पूरा आयोजन पूर्णत: नि:शुल्क रहेगा। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार 7 मई को दोपहर 12 बजे से प्रीतिभोज का शुभारंभ होगा, जिसके बाद विवाह की अन्य पारंपरिक रस्में अदा की जाएंगी। मध्य रात्रि के शुभ मुहूर्त में वर-वधू का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न होगा। सम्मेलन में शामिल होने के इच्छुक जोड़ों के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसकी अंतिम तिथि 22 अप्रैल निर्धारित की गई है।

महंत ने नगर के गणमान्य नागरिकों और दानदाताओं से इस पुनीत कार्य को सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की है। प्रेस वार्ता के दौरान पंडित लखन शास्त्री, उद्योग एवं व्यापार महासंघ के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित क्षेत्र के अनेक साधु-संत और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने बताया कि विवाह के लिए आने वाले आवेदनों की सूक्ष्मता से जांच की जाएगी ताकि पात्र और जरूरतमंद परिवारों को ही इस सेवा का लाभ मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User