आरोन में सामाजिक समरसता यात्रा का भव्य स्वागत: संत समाज और विहिप ने दिया हिंदू एकता का संदेश

Wednesday, April 15, 2026 - 11:35
Updated: 4 months ago
0
आरोन में सामाजिक समरसता यात्रा का भव्य स्वागत: संत समाज और विहिप ने दिया हिंदू एकता का संदेश

गुना (आरएनआई) अशोकनगर से प्रारंभ हुई तीन दिवसीय सामाजिक समरसता यात्रा अपने दूसरे दिन के पड़ाव पर आरोन पहुंची। संकादिक आश्रम पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सकल हिंदू समाज के साथ मिलकर यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यात्रा सदर बाजार से होती हुई हीरालाल सप्रे और सचिन सप्रे के निवास पहुंची, जहां सप्रे परिवार ने संतों और कार्यकर्ताओं का आतिथ्य सत्कार किया। मुख्य मार्ग पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर समाजजनों ने यात्रा का अभिनंदन किया।

दास हनुमान मंदिर चौराहे पर आयोजित धर्म सभा में श्रीराम दरबार, भारत माता, डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगवान वाल्मीकि के चित्रों का पूजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए चित्रकूट धाम के महंत विष्णु दास महाराज ने सामाजिक सद्भावना पर आशीर्वचन दिए। मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री जितेंद्र पवार (मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़) ने कहा कि हिंदू समाज सदैव एक रहा है, केवल उसे बांटने का प्रयास किया गया। उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों का उल्लेख करते हुए बताया कि उनके लेखों में जातिभेद खत्म करने और हिंदू एकता के ही प्रयास मिलते हैं। उन्होंने केवट, निषादराज और शबरी के प्रसंगों के माध्यम से भगवान श्रीराम को समरसता का सबसे बड़ा उदाहरण बताया।

इस अवसर पर विहिप के राजेंद्र सिंह टॉक, मलखान सिंह राजपूत, चंद्रशेखर, राजेश, सुरेश शर्मा, दिलीप कुशवाहा, वीर सिंह, रामवीर सिंह, इमरात सिंह सोलंकी, रामप्रसाद शर्मा, सौरभ रजक, सुनील शर्मा, रामकृष्ण धाकड़, श्याम कुशवाह, हरवीर रजक, हरवीर नामदेव, गोलू जोशी, अजय जोशी, निक्की प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रखंड अध्यक्ष राजेश शास्त्री ने किया और आभार प्रखंड मंत्री दीपक ओझा ने माना।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User