एनएफएल विजयपुर में राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस का आयोजन, शहीदों को दी श्रद्धांजलि, जागरूकता सप्ताह शुरू

Wednesday, April 15, 2026 - 11:37
Updated: 4 months ago
0
एनएफएल विजयपुर में राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस का आयोजन, शहीदों को दी श्रद्धांजलि, जागरूकता सप्ताह शुरू

गुना (आरएनआई) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की इकाई एनएफएल विजयपुर की अग्निशमन शाखा द्वारा राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस और अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इकाई प्रभारी उप कमांडेंट स्वप्निल उबाले और सहायक कमांडेंट देबी प्रसाद चालक के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनएफएल विजयपुर के कार्यकारी निदेशक विनय कुमार गुप्ता रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ 14 अप्रैल को अग्निशमन केंद्र पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर और अग्नि सुरक्षा की शपथ के साथ किया गया।

इस अवसर पर इंस्पेक्टर गुलाब सिंह, इंस्पेक्टर कपिल देव, उप निरीक्षक गौरव यादव, असूचना प्रभारी कुलविंदर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष और यूनियन पदाधिकारी उपस्थित रहे। सहायक कमांडेंट देबी प्रसाद चालक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया कि 20 अप्रैल तक चलने वाले इस सेवा सप्ताह के दौरान अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने हेतु कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें प्राथमिक अग्निशमन प्रशिक्षण, ड्रिल प्रतियोगिता, एनएफएल कर्मचारियों के लिए स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता तथा स्कूली बच्चों और महिलाओं के लिए खेल-कूद व मॉक ड्रिल जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User