भाजपा विस्तारित जिला कार्यसमिति की बैठक चाचौड़ा में सम्पन्न

Sunday, May 21, 2023 - 17:40
Updated: 3 years ago
0

गुना। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के पश्चात प्रत्येक जिले में जिला कार्यसमिति की बैठक होना प्रस्तावित है। जिसमे आज चाचौड़ा में बैठक आयोजित हुई।

इसी क्रम में रविवार को दोपहर 12:00 बजे जिला गुना की कार्यसमिति जिला बैठक चाचौड़ा वीनागंज स्थित स्थानीय नक्षत्र गार्डन मैं आयोजित की गई।

जिसमें अपेक्षित श्रेणी जिला कार्यसमिति, जनप्रतिनिधि, मोर्चा जिला अध्यक्ष महामंत्री, मंडल अध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठ जिला संयोजक, शक्ति केंद्र के पंच परमेश्वर शामिल हुए। 

बैठक में आगामी दिनों होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तृत विचार विमर्श किया गया।

बैठक में पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया,संगठन के राहुल कोठारी,पूर्व विधायक ममता मीना,धर्मेंद्र सिकरवार सहित अनेको नेतागण मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User