कांग्रेस ने मनाया राजीव गांधी का शहीदी दिवस

राजीव के संकल्पों को साकार कर भारत को विकसित देश बनाने का आव्हान

Sunday, May 21, 2023 - 17:36
Updated: 3 years ago
0
कांग्रेस ने मनाया राजीव गांधी का शहीदी दिवस
कांग्रेस ने मनाया राजीव गांधी का शहीदी दिवस

गुना। जिला कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी कांग्रेस भवन पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता कहे जाने वाले स्वर्गीय गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के जीवन से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और राजीव के संकल्पों को साकार कर भारत को विकसित देश बनाने का आव्हान किया।

सबसे पहले पार्टी नेताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनका स्मरण किया। राजीव भवन पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ ने पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं से कहाकि राजीव गांधी ने कांग्रेस की एकमात्र विकास की राजनीति को आगे बढ़ाया था। हम सभी का दायित्व है कि राजीव गांधी से प्रेरित होकर कांग्रेस के विचारों और राजीव जी की मंशा को घर-घर पहुंचाएं, आमजन के हित में संकल्पित हों और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का परचम फहराएं। यही राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

कांग्रेस शहर अध्यक्ष हरिशंकर विजयवर्गीय ने पार्टी के सभी अनुसांगिक संगठनों को चेताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में महज 4 महीनों का समय बचा है, जो देखते ही देखते गुजर जाएगा। इसलिए अब घर बैठने का समय नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ता कमलनाथ के संकल्पों को लेकर जनता के बीच जाएं और भाजपा सरकार की गलत नीतियों को उजागर करते हुए दोनों दलों के बीच का फर्क भी समझाया जाए। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारी सम्मान योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की बात कही।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपेश पाटनी एवं आभार गोपाल शर्मा ने माना। इस अवसर पर प्रमुख रुप से नूरुलहसन नूर, सुमेर सिंह गढ़ा, कैलाश नारायण भार्गव, राजेन्द्र तिवारी, शेखर वशिष्ठ, अशोक सोनी, वीरेन्द्र पांड्या, हेमराज सिंह,  नरेंद्र सोनवार, जिनेन्द्र जैन भूरा, लालजी राम जाटव, मोहन रजक, सत्येंद्र जैन, रामवीर जाटव, राजू जाटव, इकरार बल्ला, राजू बना, मेंडिस चौहान, विनोद उपाध्याय, अशोक पालिया, वीरेंद्र भोज, अनुज रघुवंशी, प्रमोद रघुवंशी, प्रेमनारायण राठौर, बनवारी ओझा,रतिराम धाकड़, ओमप्रकाश शर्मा, नंदुभाई,राजू जाटव,तरुण सेन, नरेन्द्र कुशवाह सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User