भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर मनाया अंतराष्ट्रीय योग दिवस

Thursday, June 22, 2023 - 14:45
Updated: 3 years ago
0
भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर मनाया अंतराष्ट्रीय योग दिवस

गुना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीते दिवस जिले के प्रत्येक बूथ पर योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर जिला गुना में भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के पदाधिकारियों ने जिले के प्रत्येक बूथ पर आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल होकर योग किया। साथ ही पार्टी कार्यकर्ता व आमजन से प्रतिदिन योग करने का आग्रह किया। वहीं पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने गुना विधानसभा के योग कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित योग कार्यक्रम में सम्मिलित होकर योग किया। इस अवसर पर विकास जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User