भागलपुर में विक्रमशिला सेतु का स्लैब गिरा, गंगा में समाया हिस्सा; पुल पर आवाजाही पूरी तरह बंद
भागलपुर में बड़ा हादसा टल गया जब विक्रमशिला सेतु का एक स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। घटना सोमवार देर रात करीब 12:50 बजे की बताई जा रही है, जब पिलर नंबर 133 के पास स्लैब धंसने के बाद गंगा नदी में जा गिरा।
प्रशासन की सतर्कता के चलते कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय अधिकारियों ने समय रहते पुल पर मौजूद लोगों को सुरक्षित हटा लिया, जिसके करीब 15 मिनट बाद स्लैब पूरी तरह नदी में समा गया। हादसे के समय उस हिस्से पर कोई वाहन मौजूद नहीं था।
घटना के बाद पुल को दोनों ओर से सील कर दिया गया है और नवगछिया तथा भागलपुर के बीच यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया है। वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जा रहा है।
जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने बताया कि समय पर कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना टल गई। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों और इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंच गई है और पुल की संरचना की विस्तृत जांच की जाएगी।
करीब 4.5 किलोमीटर लंबे इस पुल का निर्माण 2001 में हुआ था और यह बिहार को सीमांचल और नॉर्थ बंगाल से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। घटना के बाद पुल की गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)