भयानक हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने यात्रियों को कुचला, छह की मौत

Feb 7, 2026 - 12:12
 0  297
भयानक हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने यात्रियों को कुचला, छह की मौत

मथुरा (आरएनआई)। मथुरा के मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास उस समय हुई, जब दिल्ली से कानपुर जा रही एक बस के यात्री लघुशंका के लिए सड़क किनारे उतरे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले बस को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खड़े यात्रियों को कुचल दिया।

हादसा सुबह करीब 2:45 बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस चालक ने यात्रियों को एक्सप्रेस-वे के निर्धारित ग्रीन जोन में न उतारकर असुरक्षित स्थान पर बस रोक दी थी। इसी लापरवाही के चलते यह भीषण दुर्घटना घटित हुई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और छह लोगों की जान चली गई।

मृतकों की पहचान सोनू (32 वर्ष) निवासी एरवा कटरा, जिला औरैया; देवेश (32 वर्ष) निवासी ग्राम भेलबल, जिला बस्ती; असलम (27 वर्ष) निवासी गड़े का पुरवा, जिला कन्नौज; संतोष (46 वर्ष) निवासी प्रेमनगर, दिल्ली; अनुराग (27 वर्ष) निवासी ग्राम कन्चौसी, जिला औरैया तथा प्रमोद (35 वर्ष) निवासी बडगांव, जिला फिरोजाबाद के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल यात्री को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कुछ समय बाद एक्सप्रेस-वे पर यातायात बहाल कर दिया गया। पुलिस कंटेनर चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाली दुर्घटनाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रशासन ने वाहन चालकों से एक्सप्रेस-वे पर निर्धारित सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.