भगवान चित्रगुप्त मंदिर समिति रानीपुर कायस्थ की कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन

Wednesday, July 8, 2026 - 18:59
Updated: 2 months ago
0
भगवान चित्रगुप्त मंदिर समिति रानीपुर कायस्थ की कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन

कादीपुर के भगवान चित्रगुप्त मंदिर समिति शाहगंज रोड रानीपुर कायस्थ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी चिकित्सक डॉ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मन्दिर परिसर में आयोजित किया गया।

मन्दिर परिसर में कलम के देवता भगवान चित्रगुप्त, मां सरस्वती एवं मां दुर्गा की दिव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ स्थापित किया गया है। मन्दिर में ब्यवस्था को और सुदृढ़ करने, मन्दिर विकास को लेकर मन्दिर समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। पचासों सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मन्दिर विकास के लिए नये उत्साही लोगों को दायित्व देकर मन्दिर की ब्यवस्था और भी सुन्दर की जाय। पदाधिकारियों के चयन में डा मंगला प्रसाद श्रीवास्तव को पुनः अध्यक्ष बनाया गया। संरक्षक पद पर माता प्रसाद श्रीवास्तव, शिवकुमार लाल श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, रामचन्द्र श्रीवास्तव, अच्छेलाल श्रीवास्तव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डॉ सीएल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शिवव्रत लाल श्रीवास्तव, श्याम चन्द्र श्रीवास्तव, बृजेश कुमार श्रीवास्तव , प्रबन्धक पवन श्रीवास्तव, महामंत्री सन्दीप श्रीवास्तव,सह सचिव सौरभ श्रीवास्तव,अभिनव श्रीवास्तव ऋषभ, अभिषेक श्रीवास्तव अंशू, कोषाध्यक्ष हरिहर श्रीवास्तव सह कोषाध्यक्ष तरुनेश श्रीवास्तव बन्टी, संगठन मंत्री अंकित श्रीवास्तव आंसू, राकेश श्रीवास्तव लल्लू, कार्यकारिणी सदस्य हेमंत श्रीवास्तव, बृज कुमार श्रीवास्तव अन्नू, हरीशचंद्र श्रीवास्तव, शिवम् श्रीवास्तव,प्रदीप श्रीवास्तव मन्दिर के पुजारी धीरेन्द्र पाण्डेय डब्बू आचर्य को चुना गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने पुनर्गठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि अब आने वाले समय में मन्दिर की ब्यवस्था और भी सुदृढ़ और सुन्दर होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User