बोंचहा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का युवा राजद नेता ने किया दौरा, पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की

Wednesday, October 9, 2024 - 08:54
Updated: 2 years ago
0
बोंचहा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का युवा राजद नेता ने किया दौरा, पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) छात्र राजद मुजफ्फरपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष सह बोचहां 36 जिला परिषद के पूर्व प्रत्याशी युवा राजद नेता संजय यादव ने बोचहां प्रखंड के नरमा पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया. युवा राजद नेता संजय यादव ने बाढ़ प्रभावित पंचायतों का स्थल निरीक्षण कर सभी बाढ़ पीड़ित लोगों को बिहार सरकार द्वारा अविलंब 7000 की राशि भेजने का आग्रह अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी बोचहां से किया. संजय यादव ने अभी तक किसी भी बाढ़ पीड़ित को राशि नही देने पर अंचल अधिकारी से बात कर अपनी नाराजगी जताई. साथ ही बिहार सरकार से मांग किया की बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा राशि के नाम पर सरकार ने अपनी पल्ला झाड़ने का काम किया राज्य सरकार को अविलंब बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा के तौर पर कम से कम 20 हजार रूपए प्रति परिवार देना चाहिए.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User