बिरनई ग्राम में हुई हत्या पर संस्थान ने जताई नाराजगी, घटनास्थल पर भयमुक्त वातावरण के साथ हत्यारे पर कठोर कार्रवाई की मांग

Friday, June 27, 2025 - 19:12
Updated: 1 year ago
0
बिरनई ग्राम में हुई हत्या पर संस्थान ने जताई नाराजगी, घटनास्थल पर भयमुक्त वातावरण के साथ हत्यारे पर कठोर कार्रवाई की मांग

फतेहपुर (आरएनआई) जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनई में गुरूवार को पटेल समाज के एक व्यक्ति की हत्या किए जाने पर पटेल सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने नाराजगी का इजहार कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें घटनास्थल पर भयमुक्त वातावरण के साथ ही हत्यारे पर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। 

पटेल सेवा संस्थान के अध्यक्ष केपी सिंह एडवोकेट व सचिव धर्मेन्द्र उत्तम की अगुवई में समाज के लोग नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर बताया कि जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनई (लहुरी सरांय) में गुरूवार की रात कालीशंकर उत्तम की गांव के ही अंशू अवस्थी ने नृशंस हत्या कर दी। जिससे गांव में दहशत का माहौल है। साथ ही लोगों में हत्याकाण्ड से गुस्सा भी है। संस्थान ने मांग किया कि घटनास्थल पर भयमुक्त वातावरण सृजित किए जाने के साथ ही हत्यारे के खिलाफ समुचित विधिक कठोर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर लाल देवेन्द्र प्रताप सिंह, जगनायक सचान एडवोकेट, राजा रंजीत सिंह पटेल, देवेन्द्र पटेल, सुनील उमराव एडवोकेट भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User