इटावा में समाज के अपमान पर यादव महासभा ने किया प्रदर्शन

सीएम को ज्ञापन भेजकर अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई करने व फर्जी एफआईआर रद्द करने की मांग। 

Jun 27, 2025 - 19:12
Jun 27, 2025 - 19:17
 0  378
इटावा में समाज के अपमान पर यादव महासभा ने किया प्रदर्शन

फतेहपुर (आरएनआई) इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के दादरपुर गांव में इक्कीस जून को हुई घृणित घटना के विरोध में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा मैदान में आ गई है। समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी की तत्पश्चात सीएम को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने के साथ ही फर्जी एफआईआर रद्द किए जाने की मांग की गई। 

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह यादव एडवोकेट व जिला महासचिव यदुवंशी अजीत यादव की अगुवई में समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और सीएम को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के दादरपुर गांव में 21 जून को घृणित घटना घटी। श्रीमद भागवत कथा वाचक मुकुटमणि यादव व उनके सहयोगियों के साथ सरेआम मारपीट, जबरन बाल काटना, सभी का सिर मुंडन कर नाक रगड़वाकर जातिगत अपमान व अमानवीय कुकृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इसके बावजूद पीड़ित कथावाचकों के खिलाफ फर्जी एफआईआर लिखाने पर यादव समाज इसका विरोध करता है। कहा गया कि इस अमानवीय कुकृत्य से प्रदेश के साथ-साथ संपूर्ण भारत वर्ष का यादव समाज आहत हुआ है। मांग किया कि लोकतंत्र में ऐसी घृणित व विद्वेष रूपी मानसिकता वाले लोगों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई कर पीड़ितों के साथ-साथ यादव समाज का अपमान करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई व फर्जी तरीके से दर्ज कराई गई एफआईआर तत्काल निरस्त की जाए। इस मौके पर जगदीश प्रसाद मौर्य एडवोकेट, सुनील उमराव एडवोकेट, विपिन सिंह यादव, प्रेम सिंह पटेल, पुरूषोत्तम सिंह एडवोकेट, शांतनु सिंह एडवोकेट, कमल किशोर, प्रमोद कुमार, ज्ञान सिंह यादव, रवीन्द्र यादव एडवोकेट, परीक्षित यादव, जगनायक सचान एडवोकेट, अश्वनी कुमार यादव एडवोकेट, सुनील यादव, पुष्पेन्द्र सिंह यादव एडवोकेट, कोमल सिंह यादव, वीर सिंह यादव, हरिओम यादव, राजू यादव, बबलू यादव भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0