बढ़ती सर्दी को देखते हुए गुना जिले में स्कूलों के समय में बदलाव, नर्सरी से 8वीं तक कक्षाएं अब सुबह 9 बजे के बाद
गुना (आरएनआई) गुना जिले में बढ़ती सर्दी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिले के सभी शासकीय/अशासकीय, C.B.S.E., I.C.S.E., मदरसा एवं शासन द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से 8वीं तक प्रातःकालीन पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं 15 दिसंबर 2025 से प्रातः 9 बजे से पहले संचालित नहीं की जाएंगी। कक्षा 09 से 12 तक कक्षाएं यथावत संचालित रहेंगी। पूर्व से निर्धारित परीक्षाएं यथावत समय सारणी अनुसार संचालित रहेंगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

